महापौर  एजाज ढेबर ने जोन 9 में पहुंचकर कार्यो की गहन की समीक्षा………. अवैध प्लाटिंग, अवैध निर्माण, अवैध मोबाईल टावर पर कार्यवाही हेतु दिये निर्देष

86

रायपुर  संध्या नगर निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 9 कार्यालय पहुंचकर वहां जोन के कार्यो की गहन समीक्षा कर निगम हित की दृष्टि से आवष्यक निर्देष जोन के अधिकारियों को दिये। महापौर ने जोन के कुषाभाउ ठाकरे, पंडित मोतीलाल नेहरू, डाॅ. बी.आर अम्बेडकर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, महर्षि वाल्मिकी, शहीद वीरनारायण सिंह एवं पंडित विद्याचरण शुक्ल उक्त 7 वार्डो में वर्तमान में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यो की जानकारी लेकर जोन अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती द्रौपती हेमंत पटेल, पार्षद श्रीमती सुषीला बबला धीवर, श्री गोपेष कुमार साहू, रोहित कुमार साहू, श्रीमती सीमा संतोष साहू, श्री धनेष बंजारे, जोन कमिष्नर श्री संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री हरेन्द्र साहू सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नये विकास कार्यो का स्वीकृति अनुसार कार्य करवाने शीघ्र उन्हें प्रारंभ करने एवं गुणवत्ता युक्त तरीके से तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देष दिये।
महापौर श्री ढेबर ने अधोसंरचना मद, महापौर निधि, विधायक निधि, पार्षद, एल्डरमेन निधि, सामान्य मद, जलकष्ट मद, संधारण मद, सामान्य सडक बाधा आदि मदो के कार्यो की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली एवं जोन अधिकारियों से जोन 9 के वार्डो में राजस्व वसूली की वर्तमान प्रगति की बारे में पूछा एवं निगम हित को सर्वोपरि मानकर अधिकाधिक राजस्व वसूलने एवं शत प्रतिषत बकाया वसूलने आवष्यक कार्यवाही करने एवं आय के नये स्त्रोत विकसित करने कदम उठाने के निर्देष दिये।
महापौर श्री ढेबर ने बैठक में अवैध प्लाटिंग एवं अवैध निर्माण सहित अवैध मोबाईल टावर के प्रकरणों में नियमानुसार प्रक्रिया के तहत कडी प्रषासनिक कार्यवाही जोन स्तर पर करना सुनिष्चित करने के निर्देष दिये। महापौर ने जलभराव को प्रभावी तरीके से जोन क्षेत्र में रोकने सभी नालो नालियों की मुहाना खोलकर तले तक पूर्ण सघन सफाई माॅनिटरिंग करके करवाने एवं जलभराव के स्थानों पर विषेष सफाई करवाने के निर्देष दिये। महापौर ने वार्डो में मानसून के दौरान स्ट्रीट लाईट प्रबंधन एवं मच्छरों पर जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु कारगर नियंत्रण हेतु अभियान चलाने के निर्देष जोन अधिकारियों को दिये।
महापौर श्री ढेबर ने जोन 9 के वार्डो में आज से प्रारंभ हुए व्यापक कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिको को स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य रूप से टीकाकरण केन्द्रों में जाकर कोविड टीका लगवाने राष्ट्र व समाज हित में जनप्रतिनिधि पार्षदों के साथ मिलकर अभियान पूर्वक जागरूकता लाकर प्रेरित करने का सुझाव दिया। महापौर ने जोन के वार्डो में विकास शुल्क मद राषि से होने वाले विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी लेकर आवष्यक निर्देष अधिकारियों को दिये।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
चेम्बर ने माननीय समीर विश्नोई जी, राज्य जीएसटी आयुक्त को जीएसटी सरलीकरण एवं विसंगतियों को दूर करने हेतु सुझाव दिए-अमर पारवानी