मानव संसाधन विकास समिति के कई पदों का हुआ विस्तार, नरोत्तम बने प्रदेश सचिव

125
narottam dhritlahare
narottam dhritlahare

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ. एसएन पटेल ने प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुये नरोत्तम धृतलहरे को प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया है। पूर्व में श्री नरोत्तम समिति में रायपुर संभाग के अध्यक्ष थे, उनकी कर्मठता और कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने नरोत्तम धृतलहरे को पदोन्नत करते हुए प्रदेश पदाधिकारी में शामिल किया है। इसके साथ ही रायपुर संभाग में संभागीय उपाध्यक्ष देव कुमार, सम्भागीय सचिव पुनीराम सोनवानी एवं संयुक्त सचिव शिव कुमार साहू और अश्वनी देशलहरे को बनाया गया है। सभी का कार्यकाल 5 वर्षों के लिए रहेगा।.      AddText 02 01 03.36.41

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जनसेवा का कार्य कर रही समिति-

छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति संपूर्ण प्रदेश में भ्रष्टाचार निवारण, समिति द्वारा सहभागिता निभाने, जनजागृति लाने, आमजनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, अधिकारों का हनन रोकने हेतु समुचित पहल करने, पीड़ित मानवता की सेवा करने के साथ ही साथ जनहित के विभिन्न जागरूकता शिविर आदि के माध्यम से जनसेवा करने का कार्य कर रही है। सभी नवनियुक्तों को समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं उनके मित्रजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

IMG 20240420 WA0009
नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेशवासियों को दी गुरु घासीदास जयंती की बधाई