मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित हुई शकुन शिव डहरिया

107
IMG 20220312 WA0008
IMG 20220312 WA0008

आरंग/ महिला बाल विकास विभाग के द्वारा आरंग के डॉ. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया किया गया। जिसमें 62 वर वधु का सामाजिक रीति रिवाज व मंत्रोपचार के साथ विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम विभाग की अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में उनकी धर्मपत्नी शकुन डहरिया छग प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश महिला कांग्रेस के समस्त विभाग की प्रभारी, तथा संरक्षक प्रगतिशील सतनामी समाज रायपुर सम्मिलित हुई। इन्होंने विवाहित जोड़ो को नव दाम्पत्य जीवन आरंभ करने की बधाई एवं शुभकामनाएं दिये तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किये। गरीब परिवार के कन्याओं का हर्षोल्लास व सामाजिक रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा महिला बाल विकास विभाग के प्रति आभार भी व्यक्त किया । उक्त कार्यक्रम में प्रमुखरूप से चंद्रशेखर चन्द्राकर अध्यक्ष नगरपालिका आरंग, जिला पंचायत सदस्य केशरी मोहन साहू, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा रॉय, जिला पंचायत सदस्य अनिता थानसिंग साहू, खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष आरंग, हेमलता डूमेंद्र साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, शारद गुप्ता पार्षद, समीर गोरी, गौरी बाई देवांगन, सूरज सोनकर पार्षद प्रतिनिधि, खिलावन निषाद पार्षद प्रतिनिधि, भारती देवांगन अध्यक्ष शहर कांग्रेस आरंग, राजेश्वरी साहू एल्डरमेन आरंग, गणेश बांधे एल्डरमेन आरंग, अब्दुल कादिर गोरी सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी,कर्मचारी, महिलाएं, बच्चे एवं बड़े बुजुर्गों उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
विजयादशमी के अवसर पर दशहरा मैदान आने वाले दर्शकों के शुगम सुचारू आवागमन हेतु यातायात पुलिस ने बनाया रोड प्लान