मुश्किल समय में परवानी का साथ देने वाले विक्रम सिंहदेव बने चैंबर के कार्यकारी अध्यक्ष

58
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है, जिस fcमें कई बड़े व्यापारी नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें से एक विक्रम सिंहदेव भी शामिल हैं। अमर परवानी ने कैट के कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव को चैंबर ऑफ कॉमर्स का भी कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति किया है। चैंबर के इतिहास में जातिगत समीकरण से हटकर पहली बार काम के दम पर सिंधी और अग्रवाल समुदाय के अलग किसी व्यापारी नेता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रम सिंहदेव पिछले 6 वर्षों से चैंबर के उपाध्यक्ष रहे हैं। अमर परवानी का पिछले चैंबर चुनाव में टिकट कटने के बाद सिंहदेव व्यापारी एकता पैनल छोडकऱ अमर के साथ हो गए। इसका परिणाम यह हुआ कि अमर ने कैट में सिंहदेव को कार्यकरी अध्यक्ष बनाया। चैंबर चुनाव में विक्रम सिंहदेव जातिगत समीकरण में फिट नहीं बैठे। जातीय बहुलता की वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल पाई, लेकिन चैंबर चुनाव में विक्रम ने अमर के साथ निर्णायक भूमिका निभाईं। लगातार प्रदेशभर के दौरों के साथ बस्तर, सरगुजा, अंबिकापुर, जगदलपुर, सुकमा, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर आदि जिलों में उन्होंने अपनी समर्थकों की ताकत दिखाईं। इससे परवानी भी काफी प्रभावित हुए। व्यापार जगत में अमर और विक्रम को सबसे विश्वसीनय जोड़ी में से एक माना जाता है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि चैंबर से अलग होने के बाद कैट को छत्तीसगढ़ में खड़ा करने की चुनौती के दौरान परवानी को मुश्किल घड़ी में विक्रम सिंहदेव का साथ मिला। सिंहदेव ने कहा कि चैंबर और व्यापारी हित में काम करने उनके सबसे पहली प्राथमिकता है। कार्यकारी अध्यक्ष होने के नाते वे जय व्यापार पैनल के घोषणा-पत्र को पूरा करवाने में पूरा ताकत झोंक देंगे साथ ही चैंबर अध्यक्ष और वरिष्ठजनों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के मुताबिक काम करेंगे। इस नियुक्ति के लिए सिंहदेव ने अमर परवानी और पूरी चैंबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

IMG 20240420 WA0009
54 शिक्षकों का चयन - राज्य शिक्षक पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए 54 शिक्षकों का चयन