रमन बताएं कि उसना चावल क्यों नहीं ले रही मोदी सरकार- कांग्रेस

61
kabaadi chacha

किसानों की समस्या भीगा चावल नहीं उसना चावल है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा पाखड़ धान की ख़रीदी को लेकर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह पाखड़ धान खरीदने की मांग करके किसानों के लिये घड़ियाली आंसू बहा रहे छत्तीसगढ़ के किसानों की समस्या भीगा धान नहीं है। किसानों की समस्या केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेना है। रमन सिंह केंद्र द्वारा उसना चावल नहीं लेने के मामले में क्यों मौन है? रमन सिंह भीगे धान खरीदी की मांग कर रहे हैं तो वह बताएं कि उनकी मोदी सरकार क्या इसके लिए तैयार है? क्या भीगे धान की मिलिंग का जिम्मा केंद्र सरकार लेगी?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा किसानों को बहकाकर अराजकता फैलाने की साजिश रच रही है। बेहतर होगा कि रमन सिंह झूठ फरेब की राजनीति से बाज आएं और छत्तीसगढ़ के किसान के हक में केंद्र सरकार से विनती करें कि वह उसना चावल खरीदे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर अपने राज्य के किसान के हित में दबाव बनाने की कूबत रमन सिंह की नहीं है। कम से कम वे हमारी कृषक हितैषी मांग का समर्थन करने का ही हौसला दिखा दें। अन्यथा छत्तीसगढ़ के किसानों से हाथ जोड़कर माफी मांग लें।
प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह छत्तीसगढ़ के किसानों को बरगलाने और भ्रम पैदा करने की बजाय अपनी मोदी सरकार से यह पूछने का साहस दिखाएं कि वह राज्य का उसना चावल क्यों नहीं ले रही। क्या रमन सिंह में हिम्मत है कि वे राज्य के किसानों का उसना चावल खरीदने अपनी केंद्र सरकार से आग्रह करेंगे? रमन सिंह को अगर किसानों से वाकई हमदर्दी है और वे किसानों के नाम पर घटिया राजनीति नहीं कर रहे हैं तो फौरन टिकट कटाकर अपने मुठ्ठी भर विधायकों और छत्तीसगढ़ की जनता के मुद्दों पर संसद में मौनी बाबा बने रहने वाले भाजपा के नौ सांसद दिल्ली जाकर उसना चावल खरीदने की मांग अपने आका से करें।
प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने पंद्रह साल तक मुख्यमंत्री रहते हुए किसानों का शोषण किया, उन्हें कर्ज में डुबोया, खुदकुशी करने मजबूर किया, उनका बोनस हजम कर गए और आज किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। किसानों की चिंता तो कांग्रेस ने की है और कर रही है तथा करती रहेगी। रमन सिंह और मोदी के अन्याय से किसानों को मुक्ति दिलाने का काम कांग्रेस ने किया है। हम तो किसान के साथ साथ उसके पशुधन के साथ भी न्याय कर रहे हैं। रमन सिंह के राज में किसान मौत को गले लगाने मजबूर थे और गायों की नियति कत्लगाह जाना ही थी। आज किसान कर्ज मुक्त हैं, उन्हें धान का 2500 रुपये मिल रहा है और उनके पशुधन का गोबर भूपेश बघेल सरकार खरीद रही है तो यह रमन सिंह और भाजपा को अखर रहा है। वे किसान के चेहरे पर खिली मुस्कान देखकर जल भुन रहे हैं।

 

IMG 20240420 WA0009
हम बोरे बासी खाते हैं भाजपा को टिफिन संस्कृति मुबारक - कांग्रेस