रमन सिंह कोर्ट के साथ जनता को भी जवाब दें – कांग्रेस

92
IMG 20220410 WA0003
IMG 20220410 WA0003

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन और उनके पुत्र अभिषेक सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले उच्च न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा कि माननीय न्यायालय को जबाब देने के साथ नैतिकता का तकाजा है रमन सिंह जनता को भी इन सवालों का जबाब दें। रमन सिंह पन्द्रह सालों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है उनके पुत्र सांसद रहे हैं। उनके खिलाफ यदि कोई भ्रष्टाचार के आरोप लगे है तो जनता को इसकी सच्चाई जानने का पूरा हक है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा कि रमन सिंह के पुत्र का पनामा पेपर में भी नाम आने के आरोपों पर भी रमन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए उसकी जांच नहीं करवाया गया जबकि पनामा पेपर के अभिषाक सिंह का पता रमन मेडिकल स्टोर्स कवर्धा का ही था जो कि रमन सिंह के निवास का पता है। इतनी समानताओं के बावजूद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने अपने पुत्र के हमनाम की जांच नहीं करवाया था जिससे यह स्पष्ट होता है कि पनामा पेपर वाले अभिषाक सिंह और अभिषेक सिंह एक ही हैं। अब जब उच्च न्यायालय में भी रमन सिंह और उनके पुत्र के आय से अधिक संपत्ति के मामले में नोटिस दिया है तो रमन सिंह सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करें।

 

योगी ने साधा गांधी परिवार पर निशाना