रायपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा होली मिलन कार्यक्रम में महापौर एजाज ढेबर ने भी भाग लिया,

62
IMG 20220313 WA0004
IMG 20220313 WA0004

रायपुर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के सर्राफा एसोसिएशन ने पुजारी पार्क में आयोजित किया , महापौर ऐजाज ढेबर ने होली मिलन कार्यक्रम में सभी लोगों के माथे पर गुलाल लगाकर होली की शुभाकामनाएं दी।श्रद्धालुओं ने फूलों की खेली होली, कथा व्यास ने सुदामा चरित्र का किया वर्णन ,इस दौरान कथा व्यास ने कहा कि पत्नी के कहने पर सुदामा का द्वारिका आगमन और प्रभु श्रीकृष्ण द्वारा सुदामा के सत्कार व्यक्ति का नहीं व्यक्तित्व का सत्कार है। यह चित की नहीं चरित्र की पूजा है। सुदामा की निष्ठा और सुदामा के त्याग का सम्मान है। उन्होंने बताया कि मित्रता में बदले की भावना का स्थान नहीं होना चाहिए। भागवताचार्य द्वारा भजनों के माध्यम से प्रभु की अतिकरूणा, कृपा वृष्टि की लीलाओं का श्रवण कर सभी श्रोता भावुक हो गए। उन्होंने मित्रता को समझाते हुए कहा कि मैत्री परमभाव है। कृष्ण और सुदामा के मध्य ये मित्रता सर्वोच्च अवस्था है। संसार के अन्य समग्र सम्बन्धों में मित्रता सर्वाधिक महती दशा है। क्योंकि ये अहमता और ममता से शून्य है, ये निस्वार्थ है। ये जन्म से न होकर किसी दिव्य संयोग से सृजित होती है ,इस अवसर पर महापौर ने रायपुर शहर के सभी लोगों को भी होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
मुख्यमंत्री  बघेल से महापौर  ढेबर ने की सौजन्य मुलाकात