लॉकडाउन में सपोर्टिंग हैंड कर रही है जरूरतमंदों की सेवा

79
kabaadi chacha

रायपुर। कोरोना महामारी के संकट के दौर में लोगों की सेवा के लिए शहर के छह युवाओं ने अनोखी पहल की है। इन युवाओं की टोली ने सपोर्टिंग हैंड नाम से एक ग्रुप बनाया है। ग्रुप के मेंबर विवेक सोनी सदर बाजार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्य अलग-अलग मुहल्लों के रहने वाले हैं। आपसी सहयोग से प्रतिदिन 200 कोविड पेशेंटों को ग्रुप के सदस्य भोजन का पैकेट पहुंचा रहे। इसके अलावा 200 से अधिक असहायों को भी भोजन मुहैया करा रहे हैं। विवेक सोनी ने बताया कि कोविड पेशेंटों की वह लोग रिपोर्ट व्हाट्सएप के माध्यम से मंगाते हैं और उनके पते पर भोजन का पैकेट पहुंचाते हैं।
यदि किसी जरुरतमंद को सहयोग की आवश्यकता हो या कोई समाजसेवी संस्था या किसी व्यक्ति को सहयोग करने की इच्छा हो तो विवेक सोनी से मोबाइल नंबर 9630808087 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
तीन जनसूचना अधिकारी को पॉंच प्रकरणों पर एक लाख 25 हजार रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित