वक्ता मंच को “मोर संग चलव सम्मान” से अभिनंदित किया गया

83
IMG 20220605 WA0020
IMG 20220605 WA0020

रायपुर। भोरमदेव साहित्य सृजन मंच कबीरधाम छ ग के वार्षिक अधिवेशन के अंतर्गत सहसपुर लोहारा में प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच को उसके द्वारा जारी उल्लेखनीय कार्यो हेतु “मोर संग चलव गा” सम्मान से अभिनंदित किया गया।सैकड़ों की संख्या में साहित्य प्रेमियों व स्थानीय नागरिको की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।यह सम्मान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ ममता चंद्राकर (कुलपति इंदिरा कला संगीत वि वि खैरागढ़ )के कर कमलो से प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता आकाशवाणी रायपुर के कला एवं संगीत निदेशक लखन लाल भौर्य ने की।विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव अनिल भतपहरी, कबीरधाम जिला पंचायात सदस्य भावना वोहरा, सहसपुर लोहारा की जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, लोहारा की नगर पंचायत अध्यक्ष उषा मनहरण श्रीवास उपस्थित थे।वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू, उपाध्यक्ष दुष्यंत साहू एवं मार्गदर्शक चेतन भारती ने यह सम्मान प्राप्त किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस सम्मान हेतु वक्ता मंच ने आयोजक संस्था भोरमदेव साहित्य सृजन मंच के अध्यक्ष मिनेश साहू जी सहित उनकी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया है। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने कहा है कि यह सम्मान हमारी संस्था वक्ता मंच के समस्त कर्मठ साथियों को समर्पित है। वक्ता मंच के बेहतर कार्यो, जनसेवा, समाज सापेक्ष गतिविधियों व जागरुकता के प्रयासो के कारण पूरे प्रदेश में हमारी संस्था का सम्मान जारी है और यह इस क्रम का 25 वा सम्मान है। इससे हम सब पुन:अपने लोक कल्याण के कार्यो को तेज करने संकल्पित हुए है।

 

बाल रचनाकारों हेतु प्रदेश स्तरीय कहानी लेखन स्पर्धा