LIVE UPDATE

विक्रम सिंह देव बने कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश चेयरमैन – कैट

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमैन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमैन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्रर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि विक्रम सिंह देव को कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

 

ये भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में मानसून का रौद्र रूप, मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिनों का रेड अलर्ट, भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी!

 

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) श्री प्रवीण खंडेलवाल की अनुशंसा पर कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से श्री विक्रम सिंहदेव को कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया है। उन्होनें आगे कहा कि श्री सिंह लम्बे समय से व्यापारी हितों में कार्य कर रहे है। श्री सिंह इससे पूर्व में कैट में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं और छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज में विभिन्न महत्वपूर्ण पदो पर रहे है। तथा एम.जी. रोड व्यापारी संघ एवं प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसियेशन में महत्वपूर्ण पदो पर रह चुके है। कैट टीम श्री सिंह को प्रदेश चेयरमैन बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनॉए देती है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles