विधुत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न

59

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। दिनांक 21/11/21 को नगर निगम रायपुर के सामने गार्डन में विधुत विभाग ठेका कर्मचारी कल्याण संघ का प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश स्तर के पदाधिकारी, जिला स्तर के पदाधिकारी सम्मिलित हुए ठेका कर्मचारियों कि सभी समस्याओं पर चर्चा हुई जिसमें बहुत सारे जिलों में सही समय पर वेतन नहीं मिलना , पेमेंट कलेक्टर दर पर नहीं मिलना दीवाली बोनस नही मिलना , बहुत सारे जिलों में ठेकेदार के द्वारा काम से निकालने कि धमकी देना आदि समस्याओं पर गहन चर्चा किया गया एवं समस्याओं के निराकरण के लिए रणनीति बनाई गई।

आने वाले दिनों में धरना प्रदर्शन, मुख्यमंत्री निवास घेराव , एवं  जरुरी मांगे पूरी नहीं होने पर प्रदेश स्तरीय काम बंद कर हड़ताल पर चर्चा किया गया। शासन के घोषणा पत्र में ठेका प्रथा बंद करने कि बात का उल्लेख किया गया परंतु आज तक इस ठेका प्रथा समाप्ति पर कोई कार्यवाही नहीं कि गई है। संघ का मुख्य मांग ठेका प्रथा समाप्त कर विभाग में समायोजन ,60 साल जॉब सिक्योरिटी , विभाग के माध्यम से वेतन, दिया जाए।

बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री जितेंद्र कुमार साहू, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संगठन मंत्री पूलेश सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष चुम्मन साहू, मुकेश मरावी, नोहर टंडन, खेमराज, उमेंद्र मंडावी, अमरजीत राठौर, विजय देवोलकर, एवं छत्तीसगढ़ से विभिन्न क्षेत्रों से आए 100 कि संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्यपाल से मनोनित मुख्यमंत्री ने की मुलाकात, प्रदेश हित में हुई चर्चा