LIVE UPDATE

शर्मनाक मामला : सगे भाई ने दो साल तक किया बहन से दुष्कर्म, पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर सुनाई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। कोंडागांव जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक युवती ने अपने ही सगे बड़े भाई पर दो वर्षों तक लगातार दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि भाई ने उसके साथ न केवल शारीरिक शोषण किया, बल्कि गर्भवती होने पर जबरन उसका गर्भपात भी करवाया।

पीड़िता के अनुसार, वह लंबे समय से भाई की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित थी और डर के कारण चुप रही। लेकिन जब अत्याचार की हद पार हो गई, तो वह घर से भाग गई और पांच दिन तक लापता रही। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर सिटी कोतवाली कोंडागांव पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर जल्द से जल्द न्याय दिलाने की अपील की है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles