सफायर ग्रीन प्लॉट एंड इम्पीरिया सोसायटी में गणेशोत्सव समारोह हर्षोल्लास से मनाया जा रहा 

रायपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सफायर ग्रीन प्लॉट एंड इम्पीरिया सोसायटी में गणेशोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। समारोह में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, वहीं सोसायटी के सभी परिवार एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियाँ साझा कर रहे हैं। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

सोसायटी में गणेशोत्सव हर वर्ष एक सामूहिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को हमारी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का भी अवसर देता है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने समारोह को सफल बनाने और उत्साहपूर्वक भागीदारी के लिए सोसायटी के सभी निवासियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Related Articles