सहायक आयुक्त निलंबित, अधीक्षकों से जातिगत अमार्यदित भाषा का प्रयोग करने का लगा आरोप

125
Screenshot 2022 0221 220219 1
Screenshot 2022 0221 220219 1
kabaadi chacha

रायपुर। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम के तहत बीजापुर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री श्रीकांत दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबित अवधि में श्री दुबे का मुख्यालय कार्यालय आयुक्त बस्तर संभाग जगदलपुर निर्धारित किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार बीजापुर के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री दुबे द्वारा 21 फरवरी को आयोजित समीक्षा बैठक में उपस्थित छात्रावास-आश्रम अधीक्षकों को जातिगत अमार्यदित भाषा का प्रयोग करने एवं पदीय कर्तव्यों के पालन में अशिष्टता व लापरवाही बरती गई। इस प्रकार श्री दुबे द्वारा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम में निहित प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

IMG 20240420 WA0009
टाटा एस में गांजा की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 9 किलो गांजा जप्त