होटल हयात में देह व्यापार में संलिप्त 1 अन्य महिला दलाल गिरफ्तार

177

रायपुर। दिनांक 24.07.2022 को मुखबीर की सूचना व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में ए.सी.सी.यू. एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल हयात में रेड कार्यवाही कर देह व्यापार में संलिप्त 11 महिलाओं सहित दलाल विप्लव चैरडिया एवं पंकज गोयल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 8,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 493/22 धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 (सिट अधिनियम पुननिर्मित) का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियोें के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा इस व्यवसाय में संलिप्त एक महिला दलाल के संबंध में जानकारी दी गई तथा महिला दलाल को रायपुर के एक होटल में रूकना बताया गया। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा महिला दलाल को पकड़ा गया।

महिला दलाल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मुख्यतः नेपाल की निवासी है तथा वर्तमान में बसंतकुंज दिल्ली में निवासरत है। वह देह व्यापार के व्यवसाय में काफी दिनों से संलिप्त है तथा उसका रायपुर सहित अन्य राज्यों के कई पुरूष दलालों से संपर्क है तथा मांग के आधार पर वह महिलायें उपलब्ध कराती है।

उक्त प्रकरण में गिरफ्तार 02 महिलायें इसी महिला दलाल द्वारा रायपुर भेजी गई थी। महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग आई फ़ोन एवं नगदी रकम जप्त कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई।

IMG 20240420 WA0009
देश भर में घूम-घूमकर चोरी/उठाईगिरी करने वाले नैल्लोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार