बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा : ट्रेलर की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे दो आरक्षकों की मौत

लखन हरवानी: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव की हादसे में मौत हो गई। वहीं आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांतधर दीवान (वर्तमान तैनाती साइबर सेल, निवासी ग्राम परसबोड़, थाना साजा, जिला बेमेतरा) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे दोनों आरक्षक मोटरसाइकिल से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी पोसारी गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घायल प्रशांतधर दीवान को इलाज के लिए रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Advertisement

Related Articles