LIVE UPDATE

ग्राम पंचायत सेमरिया में 12 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ एवं सामूहिक आदर्श होली महोत्सव आयोजित

चंदन जायसवाल कसडोल

 

कसडोल,,ग्राम पंचायत सेमरिया, जनपद पंचायत कसडोल में भगवान श्री नरसिंहनाथ जी एवं परम भक्त प्रह्लाद की असीम कृपा से होली पर्व के पावन अवसर पर 12 घंटे का अखण्ड रामायण पाठ एवं सामूहिक आदर्श होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य जन-जन के हृदय में भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा, भक्ति और धर्मनिष्ठा की भावना का संचार करना है।

यह धार्मिक कार्यक्रम दिनांक 03 मार्च 2026, मंगलवार रात्रि 8 बजे से प्रारंभ होकर 04 मार्च 2026, बुधवार प्रातः 7 बजे से सामूहिक आदर्श होली महोत्सव का आयोजन होगा। आयोजन स्थल ग्राम पंचायत सेमरिया निर्धारित किया गया है, जहाँ क्षेत्र की विभिन्न मानस मण्डलियाँ भक्ति भाव से रामायण पाठ में सहभागिता करेंगी।

पंचायत परिवार द्वारा प्रत्येक सहभागी मानस मण्डली को 201 रुपये एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

ग्राम पंचायत सेमरिया के समस्त पंचायत परिवार एवं ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने का विनम्र आग्रह किया है।

Related Articles