उमरिया से 2 राम भक्त अयोध्या के लिए साइकिल से हुए रवाना, भगवान के करेंगे दर्शन

126
kabaadi chacha

उमरिया। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही हैं। इस उत्सव में जाने के लिए सभी राम भक्तों की इच्छा है। कई लोग अपनी सुविधा और अपने-अपने तरीके से अयोध्या पहुंच रहे हैं। इन्हीं में से दो राम भक्त ऐसे है जो साइकिल पर सवार होकर उमरिया से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान सेवा भारती के सदस्यों ने सामाजिक कार्यकर्ता की मौजूदगी में उनका शाल श्रीफल देकर स्वागत किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। इसे लेकर मध्य प्रदेश में भी खुशी की लहर है। 22 जनवरी को खास बनाने के लिए लोग अयोध्या पहुंच रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला मुख्यालय उमरिया के गांधी चौक से नगर के दो युवक सरदार बर्मन और सागर बर्मन साइकिल के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं।

दोनों राम भक्तों की रवानगी के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मानसिंह की मौजूदगी सेवा भारती के सदस्यों ने उनका शाल श्रीफल देकर स्वागत किया है और जय श्री राम के नारे लगाए। वहीं सेवा भारती ने दोनों युवाओं को रास्ते के लिए मेडिकल किट दी है।

युवाओं ने बताया कि भगवान राम का बुलावा आया था इसलिए निकल पड़े है। उमरिया से अयोध्या के लिए साइकिल से सफर करना है। तीन में पहुंचने का लक्ष्य है, कोशिश करेंगे की जल्द से जल्द पहुंच श्री राम की नगरी पहुंच जाए। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मान सिंह ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

IMG 20240420 WA0009
पशु चिकित्सा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 5 लाख 80 हजार रुपए, 4 आरोपी गिरफ्तार