LIVE UPDATE

बलौदा बाजार को मिला नया हैंगआउट ज़ोन: मंत्रियों ने किया चौपाटी का लोकार्पण

लखन हरवानी : बलौदाबाजार। विवेकानंद सरोवर के किनारे नवनिर्मित चौपाटी का लोकार्पण बलौदा बाजार में भव्य आयोजन के साथ किया गया। शहरवासियों की लंबे समय से प्रतीक्षित यह सुविधा उद्घाटन के पहले दिन ही लोगों की भीड़ से गुलजार रही।लोकार्पण समारोह में उमड़ा उत्साह बलौदा बाजार से विधायक एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने फीता काटकर चौपाटी का औपचारिक शुभारंभ किया।

नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन के प्रयासों से तैयार यह मनोरंजन स्थल शहर में नया आकर्षण बन रहा है। फूड स्टॉल से मनोरंजन तक-सब कुछ एक जगहनवनिर्मित चौपाटी में करीब दो दर्जन से अधिक फूड स्टॉल लगाए गए हैं। यहां फास्ट फूड से लेकर छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों तक का स्वाद शहरवासी ले रहे हैं। बच्चों और युवाओं के लिए झूले, फाउंटेन और सेल्फी पॉइंट खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles