राजेश दवे महिला टी 20 एशिया कप 2026 हेतु भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर नियुक्त

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव तथा रणजी खिलाडी राजेश दवे को आगामी महिला टी 20 एशिया कप 2026 हेतु भारतीय महिला किकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। इसके पूर्व भी 2019 में श्री दवे ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मैनेजर के रुप में आस्ट्रेलीया में सेवाये दी है।

महिला टी 20 एशिया कप 2026 दिनांक 28 अगस्त 2026 से 13 सितंबर 2026 तक दुबई अंर्तराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, संयुक्त अरब अमिरात में आयोजित किया जायेगा। प्रतियोगिता में भारतीय टीम ग्रुप ए में पाकिस्तान, हांग कांग तथा थाईलैंड के विरुद्ध 30 अगस्त से अपना अभियान प्रारंभ करेगी।

महिला टी 20 एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का कार्यक्रम :-

दिनांक 30 अगस्त 2026 भारत विरुद्ध थाईलैंड
दिनांक 03 सितंबर 2026 भारत विरुद्ध हांक कांग
दिनांक 05 सितंबर 2026 भारत विरुद्ध पाकिस्तान

दिनांक 10 एवं 11 सितंबर को प्रतियोगिता के सेमी फायनल तथा दिनांक 13 सितंबर 2026 को फायनल मैच खेला जायेगा।

श्री दवे का क्रिकेट प्रशासन और टीम प्रबंधन में लंबा अनुभव भारतीय महिला टीम के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगा। उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक कौशल से टीम को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी। श्री दवे की नियुक्ति से टीम को सुदृढ़ मार्गदर्शन और प्रेरणा प्राप्त होगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों ने श्री दवे को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु शुभकामनायें दी है तथा विश्वास व्यक्त किया है कि श्री राजेश दवे के नेतृत्व में भारतीय महिला टीम एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगी और देश का गौरव बढ़ाएगी।

Advertisement

Related Articles