LIVE UPDATE

निःशुल्क HLA जांच शिविर से थैलेसीमिया व सिकलसेल बच्चों को मिलेगी नई उम्मीद

रायपुर। काश फाउंडेशन की अध्यक्ष सुरेश काजल सचदेव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थैलेसीमिया एवं सिकलसेल जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए 13 फरवरी 2026 को सचदेव धर्मशाला हाल रमन मंदिर मार्ग फाफाडीह रायपुर में निःशुल्क HLA जांच एवं परामर्श जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज़ एवं ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद बच्चों तक जांच और परामर्श की सुविधा पहुँचाना है।यह महाकुंभ है जिसमें देश के कोने कोने बिहार, झारखंड मध्यप्रदेश,उड़ीसा, महाराष्ट्र से बच्चे आ रहे है
13,000 प्रति व्यक्ति का HLA टेस्ट DKMS बंगलौर संस्था की तरफ से निःशुल्क किया जा रहा। यह मुंह की लार से होता है रिपोर्ट लगभग 4 माह में जर्मनी से आती है, नारायणा हेल्थ सिटी के डा सुनील भट जो कि अभी तक ढाई हजार बोन मैरो ट्रांसप्लांट कर चुके है इन बच्चों को परामर्श देंगे और टेस्ट करेंगे, ल्यूकेमिया अपलास्टिक एनीमिया कैंसर और सिकलसेल के बच्चे भी डा को निःशुल्क दिखा सकते। निःशुल्क अवसर मिल रहा तो सभी पीड़ित परिवारों को इन कैंप में अनिवार्य ही आना चाहिए, ताकि उचित मार्गदर्शन मिल सके।

HLA जांच के माध्यम से बोन मैरो ट्रांसप्लांट की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा सकता है, जिससे कई बच्चों को जीवनदान मिल सकता है। काश फाउंडेशन लगातार पीड़ित बच्चों और उनके परिवारों को सहयोग, मार्गदर्शन एवं जागरूकता प्रदान कर रहा है। फाउंडेशन ने आमजन से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस जानकारी को साझा करें, ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा इस अवसर से वंचित न रहे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles