CM विष्णु देव साय के जन्मदिन पर गूंजी हनुमान चालीसा, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने की लंबी उम्र की कामना



रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन (21 फरवरी) के अवसर पर राजधानी रायपुर में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, रायपुर जिला द्वारा मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमानाका स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण के हनुमान मंदिर में एकत्र होकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई। पूजा के पश्चात उपस्थित जनों और श्रद्धालुओं के बीच फल और प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर एवं व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक सुभाष अग्रवाल ने भगवान बजरंगबली से मुख्यमंत्री के यशस्वी, स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की, ताकि वे प्रदेश की सेवा निरंतर करते रहें।
सौम्य स्वभाव के धनी हैं सीएम: बृजेश अग्रवाल
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता बृजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि, “हमारे मुख्यमंत्री आदरणीय विष्णु देव साय जी सौम्य स्वभाव के धनी हैं। उनकी सादगी और कार्यशैली कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक सुभाष अग्रवाल, अकबर अली, संजय तिवारी, विकास अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, आशीष तांडी, राजेश रिछारिया, सुशांत सिन्हा, राम तांडी, जगन्नाथ जाल, किशोर दीप, किशोर बघेल, राज सोना, संदीप सोनी, रामू महानंद, इंदर नायक, अजीत सेनापति, शिवसोन पिपरे, प्रकाश पुत्तन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









