LIVE UPDATE

रायपुर कचहरी के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर के सामने आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी एक कार अचानक आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह लपटों से घिर गई। इस घटना से कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अनुसार, दोपहर के समय कोर्ट के बाहर रोज की तरह चहल-पहल थी। तभी वहां खड़ी एक कार से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, चंद पलों में ही आग की लपटें तेज हो गईं। कार को जलता देख आसपास खड़े लोग और राहगीर डरकर दूर हट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

शॉर्ट सर्किट हो सकती है वजह
मिली जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles