LIVE UPDATE

जिला कार्यकारणी अध्यक्ष नूतन प्रकाश यादव ने गौ सम्मान आह्वाहन में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया

बलौदाबाजार। जिला कार्यकारणी अध्यक्ष नूतन प्रकाश यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति से लेकर बेजुबान पशुओं की सेवा, सुरक्षा, संरक्षण को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह के मार्ग दर्शन में बलौदा बाजार जिला के नगर कसडोल में गौ सम्मान आह्वाहन हस्ताक्षर अभियान को नगर कसडोल में शुरुआत किया गया जिला कार्यकारणी अध्यक्ष नूतन प्रकाश यादव ने बताया कि प्रदेश युवा कार्यकरिणी अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में गौ सम्मान आह्वाहन अभियान के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाना है।

इस अभियान के तहत देशभर में 5000 तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों से गौ माता के प्रति अपनी आस्था और समर्थन व्यक्त करने का आग्रह किया जा रहा है इस अभियान की एक अच्छी ओर सटीक बात यह है कि यह अभियान न केवल गौ माता के सम्मान के लिए है, बल्कि यह हमारे देश की संस्कृति और परंपराओं को भी बचाने के लिए है। गौ माता हमारे देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और जैविक खेती की आधारशिला है इस अभियान के तहत 27 अप्रैल को देशभर में ज्ञापन सौंपे जाएंगे और सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग की जाएगी ।।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles