LIVE UPDATE

बलौदाबाजार में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर को दी गई अंतिम विदाई यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार शहर के युवा कांग्रेस नेता और नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रुपेश ठाकुर का असम चुनाव प्रचार के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी जहां उन्हें हास्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई जिले में जैसे ही यह खबर आई शोक का वातावरण छा गया रूपेश ठाकुर अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव की वजह से काफी लोकप्रिय थे और जिले के साथ ही प्रदेश स्तर की राजनीति में भी अच्छी खासी दखल रखते थे। वे असम चुनाव में रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ गये हुए थे, इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और गुवाहाटी के हास्पिटल में इलाज किया जा रहा था, पर आज जिंदगी की जंग हार गये और सभी को रोता बिलखता छोड़ गये।

कांग्रेस और भाजपा के नेता भारी संख्या में उनके अंतिम यात्रा में शामिल रहे।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles