LIVE UPDATE

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा 6 अप्रैल भाजपा स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए 1000 लोगों को समरसता भोज का आयोजन – ब्रिजेश अग्रवाल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी की स्थापना दिवस 6 अप्रैल तथा महान समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को समरसता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के निवासियों को मुख्यधारा से जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1000 लोगों के लिए समरसता भोज का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस समरसता भोज में छत्तीसगढ़ प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों तक पहुंचाना तथा डॉ. अंबेडकर जी के समतामूलक समाज के सपने को साकार करने की दिशा में एक छोटा लेकिन सार्थक कदम उठाना है।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रिजेश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन केवल भोजन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सामाजिक सद्भाव, एकता और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा, “भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ झुग्गी-झोपड़ी के हर परिवार तक पहुंचाने के साथ-साथ हम सामाजिक समरसता को भी मजबूत कर रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के आदर्शों से प्रेरित होकर हम सब मिलकर एक समृद्ध और समरस समाज का निर्माण करेंगे।”
इस आयोजन में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के अलावा रायपुर जिले के भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ कार्यकर्ता तथा स्थानीय झुग्गी बस्तियों के निवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री गुंजन प्रजापति, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रिजेश अग्रवाल, सह-संयोजक अजीत सेनापति, राजेश रिछारिया, रोहित राय उपस्थि रहे |

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles