LIVE UPDATE

भाजपा के स्थापना दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने दी शुभकामनाएं; कहा—राष्ट्र सेवा का संकल्प है भाजपा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने समस्त प्रदेशवासियों एवं पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर,सैय्यद रजा ने कहा भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की विचारधारा और ‘अंत्योदय’ (अंतिम व्यक्ति का उदय) के संकल्प को समर्पित एक विचार है। उन्होंने पार्टी के उन महापुरुषों और असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग व तपस्या को नमन किया, जिनकी मेहनत के बदौलत आज भाजपा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित है।

श्री रजा ने कहा, दशकों से हमारा प्रदेश नक्सलवाद के जिस अमावस्या रूपी अंधेरे में डूबा हुआ था, मोदी-शाह की जोड़ी ने उस अंधकार को चीरकर प्रदेश को नक्सल से आजादी की नई किरण दिखाई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने नक्सलवाद के समूल उन्मूलन की दिशा में जो प्रहार किया है, उससे आज बस्तर से लेकर सरगुजा तक जनता स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है। ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ पार्टी समाज के हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यकों के उत्थान और उनके मुख्यधारा से जुड़ाव के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सैय्यद रजा ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा का यह गौरवशाली सफर जन-कल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में निरंतर जारी रहेगा।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles