LIVE UPDATE

कसडोल में शीघ्र प्रारंभ होगा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, नागरिकों को मिलेगा कौशल विकास का अवसर

चंदन जायसवाल : कसडोल। भारत कौशल विकास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर कसडोल में बहुत जल्द निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि योजना का अधिकतम लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच सके।

प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा तथा इसमें सिलाई से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे प्रतिभागी भविष्य में स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकें।

संपर्क हेतु:
राकेश यादव – 8827778049
रूपेन्द्र विश्वकर्मा 7724016724
आयुष कैवर्त्य – 8109292826

 

Related Articles