LIVE UPDATE

ग्राम पंचायत डेराडीह में कल लगेगा सुशासन तिहार समाधान शिविर 4 मई को ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन

चंदन जायसवाल : कसडोल। ग्राम पंचायत डेराडीह में सुशासन तिहार के अंतर्गत कल 4 मई को समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस विशेष शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यक कार्यों का समाधान किया जाएगा।

ग्राम पंचायत डेराडीह के सरपंच प्रतिनिधि चंद्रभान साहू ने बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीण जन अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे, जिनका त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत डेराडीह के समस्त ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं तथा शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।

सुशासन तिहार समाधान शिविर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण शिविर का आयोजन किया गया

Related Articles