Kasdol News : भीषण गर्मी को देख आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ आई सामने




चंदन जायसवाल : कसडोल। छत्तीसगढ़ प्रदेश में इन दिनों सूर्य की गर्मी अपने रौद्र रूप धारण किए हुए है जिसके चलते पूरे प्रदेशभर में गर्मी का तापमान लगातार बढ़ता आंकड़ा देखने मिल रहा है उसी तारतम्य में आद्या शक्ति महिला उत्थान की टीम द्वारा बलौदाबाजार जिला के कसडोल नगर में पियाऊ घर खोलते 10 नग मिट्टी का घड़ा (मटका) वितरण करते राहगीरों को कुछ हद तक गर्मी से निजात दिलाने पियाऊ घर खोला गया आद्या शक्ति की टीम का एक और सराहनी कदम बढ़ाया गया, जहाँ एक ओर ग्रामीण अंचलों से आए ग्रामीण ठंडा पानी पीने के लिए इधर उधर भटकते नजर आ रहे थे वही आद्या शक्ति टीम का सराहनी पहल नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है, नगर मे बढ़ते गर्मी के चलते वाटर लेबल भी लगातार गिरता नजर आ रहा ऐसे में आमजनों के लिए पियाऊ घर अमृत के बूंदों से कम नही, आद्या शक्ति महिला उत्थान एनजीओ का ये कोई पहला मामला नही जो चर्चा का विषय बना हो जब कभी किसी भी स्तर में कोई नेक कार्य करना हो एनजीओ हमेशा सामने आते देखा गया हैं, स्कूली बच्चे हो या कॉलेज, पर्यावरण दुरुस्त करना हो या स्वच्छता की ओर नया कदम हमेशा से आगे रहते नजर आए हैं, एनजीओ की अध्यक्ष चंद्रलेखा मिश्रा जी से मिली जानकारी के अनुसार एनजीओ का निर्माण ही गरीब तपके असहाय और जुल्म अन्नाय के नीचे पिस्ती महिलाओं के उत्थान के लिए किया गया हैं, साथ ही उन्होंने जानकारी साझा करते कहा पूर्व में एनजीओ द्वारा दो गरीब बेटियों का विवाह, एक असहाय की मकान जीर्णोद्धार भी संघ द्वारा किया गया हैं साथ ही वृद्धा आश्रम में जाकर बुजुर्गों का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करते एनजीओ की ओर से मौसम अनुकूलित कपड़े और फल भी दान करते रहते हैं, आगे भी हर जरूरत मंद और असहायों की मदद के लिए आद्या शक्ति महिला उत्थान की टीम संकल्पित हैं जो किसी भी राजनीतिक पार्टियों से अलग है, पियाऊ घर पुनः संचालित करते समय मुख्यरूप से संचालिका लक्ष्मी साहू, अध्यक्ष चंद्रलेखा मिश्रा, सचिव रामेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष किरण वाढ़ई,मीडिया प्रभारी ममता साहू, कोषाध्यक्ष हेमलता साहू, वेदिका साहू,आशादास मनिकपुरी, सरोजनी साहू, नैना मिश्रा, यमुना मराठा, खीर बाई मराठा, कमलेश्वरी साहू, हेमलता मालाकार, सुमन मिश्रा, लीजा मिश्रा सहित पिंकी साहू मुख्य रूप से उपस्थित रही।











