LIVE UPDATE

यादव समाज का बैठक ‌सम्पन्न हुई

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज की बैठक विगत दिन नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी समिति एवं समस्त जिला अध्यक्ष, सचिव, महानगर इकाई के अध्यक्ष, सचिव का आकस्मिक बैठक प्रधान कार्यालय यादव समाजिक भवन महादेव घाट रायपुर में मुख्य अतिथि संरक्षक द्वव माननीय सुकालूराम यदु, जगतराम यादव, अध्यक्षता माननीय जगनीक यादव प्रदेश अध्यक्ष विशेष अतिथि श्री आर.डी.यादव, श्री भगत सिंह यादव, श्री जी.आर. यादव, कोषाध्यक्ष श्री मनोज यादव, श्री रंजीत यादव के सानिध्य में सम्पन्न हुई छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज से सम्बद्ध समस्त जिला इकाई/महानगर इकाई के निर्वाचन तिथि दिशा-निर्देश, संस्था के आगामी आमसभा तिथि, स्थान निर्धारण, समाज के निर्वाचन पश्चात पराजित प्रत्याशियों द्वारा लगातार पंजीयक/ न्यायालय में मतदाताओं के जनादेश के विरुद्ध जाने की प्रवृत्ति पर कार्यवाही पर चर्चा एवं निर्णय पारित किया गया। बैठक का संचालन सुंदर लाल यादव, प्रदेश सचिव ने किया। बैठक में समस्त प्रदेश के अध्यक्ष, परिक्षेत्र अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अत्यधिक संख्या में महिला एवं पुरुष स्वजाति बंधु उपस्थित हुए। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में सुंदर लाल यादव एवं प्रीतम यादव ने दी।

Related Articles