ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष बने चंदन साहू



चंदन जायसवाल : कसडोल। कसडोल क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस नेता चंदन साहू को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
चंदन साहू इससे पहले नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और जनता के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि चंदन साहू अपने अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को और मजबूत करेंगे।
चंदन साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।











