कसडोल क्षेत्र के युवा छात्र डिकेश कुमार साहू को राष्ट्रीय “लोक संवाद” प्रतियोगिता में मिला सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि पुरस्कार



चंदन जायसवाल : कसडोल। कसडोल क्षेत्र के युवा छात्र डिकेश कुमार साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “लोक संवाद” प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए “सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि पुरस्कार” प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता SIKSHA ‘O’ Anusandhan National University द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
डिकेश कुमार साहू को यह सम्मान ओडिशा के मंत्री हरवंश के करकमलों से प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से कसडोल क्षेत्र में खुशी का माहौल है और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
युवाओं के लिए डिकेश कुमार साहू की यह सफलता प्रेरणादायक मानी जा रही है, जिसने मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।











