LIVE UPDATE

युवा कांग्रेस चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रदेश महासचिव पद के लिए अहमद खान ने पेश की दावेदारी

चंदन जायसवाल

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर प्रदेशभर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता अहमद खान ने प्रदेश महासचिव पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

अहमद खान वर्तमान में युवा कांग्रेस में प्रदेश सहसंयोजक (सोशल मीडिया) की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले भी वे संगठन के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस, संयुक्त सचिव, बलौदा बाजार-सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहसंयोजक तथा जिला महासचिव जैसे पदों पर रहकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है।

युवा कांग्रेस के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अहमद खान ने कहा कि यदि संगठन उन्हें अवसर देता है तो वे युवाओं की आवाज को प्रदेश स्तर तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

बिलाईगढ़ विधानसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी दावेदारी को लेकर चर्चा तेज है और समर्थक उनके पक्ष में लगातार जनसंपर्क व समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। युवा कांग्रेस चुनाव में अहमद खान की दावेदारी को क्षेत्र के युवाओं के बीच सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

Related Articles