LIVE UPDATE

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय : सैय्यद रजा

रायपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने प्रधानमंत्री, शीर्ष नेतृत्व एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन

सैय्यद रजा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक का यह सफर आसान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, मजबूत इच्छाशक्ति और जनकल्याणकारी नीतियों के कारण देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 54 मंत्रालयों के माध्यम से संचालित लगभग 260 से अधिक जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग, हर जाति और हर समुदाय तक पहुंचा है। गरीब, किसान, महिला, युवा, अल्पसंख्यक, मजदूर और वंचित वर्गों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।

सैय्यद रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मूल मंत्र के साथ देश निरंतर आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने मोदी सरकार के सफल 12 वर्षों को राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास का स्वर्णिम काल बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles