LIVE UPDATE

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की बैठक संपन्न

रायपुर। रविवार दिनांक 14 जून को भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश कार्यसमिति बैठक रायपुर प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई , बैठक में भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य एवं स्कीम वर्कर प्रभारी श्रीमती अंजलि पटेल , श्रीमती शोभा सिंहदेव ( प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं प्रभारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ) , श्रीमती आयशा खान ( मंत्री , अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ ) एवं परमेश्वर कन्नौजे ( जिला मंत्री , जिला बीएमएस रायपुर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमनमती केराम ने किया एवं संचालन संघ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ ने किया ।
बैठक में संगठन के मांगपत्र जिसमे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करने, मानदेय बढ़ाने एवं संगठन को मज़बूत करने प्रदेश के सभी जिलों में जिला इकाई के गठन करने सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई , साथ ही भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा घोषित एक अक्टूबर के विशाल श्रमिक आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में शामिल होने की रूप रेखा तैयार किया गया ।

श्रीमती अंजलि पटेल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार बाबत प्रदेश पदाधिकारियों का प्रवास करने पर जोर दिया और कहा की सभी पदाधिकारियों को ब्लॉक स्तर तक प्रवास करना चाहिए और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को संगठन से जोड़ने सदस्यता अभियान चलाया जाना चाहिए तभी संगठन को मज़बूत किया जा सकता है । संगठन के मांगपत्र पर चर्चा करते हुए कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को भी शासकीय सेवक घोषित किया जाना चाहिए और जब तक शासकीय सेवक घोषित नहीं किया जाता तब तक नए श्रम क़ानून अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 21000/- और सहायिकाओं को 18000/- न्यूनतम पारिश्रमिक दिया जाना चाहिए, ऐसे ही आँगनबाड़ी सुपरवाईजर पद पर योग्यता अनुसार कार्यकर्ताओं सहायिकाओं को भर्ती में प्राथमिकता दिया जाना चाहिए ।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के आगामी श्रमिक आक्रोश रैली के विषय में ब्लॉक स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में रैली में भाग लेने का आह्वान किया जाएगा ऐसा प्रस्ताव पारित किया गया ।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की संयुक्त महामंत्री अंजनी पटेल , कोषाध्यक्ष चंदा रजवाड़े , उपाध्यक्ष कुलेश्वरी साहू , मीना साहू , कुमुदनी सहित कार्यसमिति पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे ।

Related Articles