कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ रायपुर और बलौदाबाजार में शिकायत

लखन हरवानी : बलौदाबाजार। कांग्रेस पदाधिकारी संजय बघेल की ओर से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पत्रकार की पोस्ट पर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवा भाजपा नेताओं ने थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित टिप्पणी महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है तथा समाज में अशोभनीय और आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करती है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणी इंटरनेट मीडिया पर सार्वजनिक रूप से किए जाने से सामाजिक मर्यादा प्रभावित होती है।
शिकायतकर्ता एवं युवा भाजपा नेता राहुल सोनी ने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रचलित कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। शिकायत में आईटी एक्ट की धारा 67 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 294, 356 (मानहानि) एवं धारा 197/353 के तहत कार्रवाई किए जाने का उल्लेख किया गया है। इस दौरान युवा भाजपा नेता राहुल सोनी (प्रदेश इंटरनेट मीडिया कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा छत्तीसगढ़ एवं युवा मोर्चा जिला कार्यालय मंत्री) के साथ देवेंद्र साहू, युवा मोर्चा महामंत्री शहर विक्की चेलक, केशव यादव, दीक्षांत वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं भी मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

Related Articles