LIVE UPDATE

बलौदाबाजार जिले में स्थित सीमेंट कंपनियों द्वारा स्थानीय निवासियों को नौकरी न देकर बाहरी लोगो को काम में रखा जा रहा है शैलेश नितिन त्रिवेदी

लखन हरवानी : बलौदाबाजार। स्थानीय सीमेंट फैक्टरियों में प्रभावित गांवों और आस-पास के क्षेत्र के बेरोजगारों को काम नहीं दिये जाने का शैलेश नितिन त्रिवेदी ने विरोध किया है। बलौदाबाजार कलेक्टर को लिखे पत्र में शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि जो स्थानीय लोग इन संयंत्रों में काम कर भी रहा है उनको भी प्रबंधक द्वारा विद्वेषपूर्ण तरीके से निशाना बनाकर काम से हटाया जा रहा है। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि मजदूर हित और स्वाभिमान के लिये उठने वाली आवाज को कुचलने को यदि सीमेंट संयंत्र प्रबंधन ने अपनी नीति बना लिया है तो इसके खिलाफ क्षेत्र में सुलग रहा असंतोष का ज्वालामुखी कभी भी फट सकता है।
पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं बलौदाबाजार विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने आज जिला कलेक्टर बलौदाबाजार.भाटापारा को पत्र लिखकर जिले की सीमेंट कंपनियों द्वारा स्थानीय युवाओं एवं मजदूरों के साथ किए जा रहे कथित अन्याय पर गंभीर चिंता व्यक्त की। शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि- जिले की सीमेंट कंपनियों में स्थानीय निवासियों को रोजगार देने के बजाय बाहरी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। वहींए लंबे समय से कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों पर झूठे एवं निराधार आरोप लगाकर उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं एवं मजदूरों में भारी आक्रोश व्याप्त है।शैलेश नितिन त्रिवेदी ने -अपने पत्र में मांग की है कि नौकरी से निकाले गए स्थानीय श्रमिकों को तत्काल पुनः सेवा में बहाल किया जाए तथा जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने प्रशासन से ऐसे सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषी सीमेंट कंपनी प्रबंधन के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग भी की है।

विज्ञापन

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दी चेतावनी

यदि स्थानीय श्रमिकों को शीघ्र न्याय नहीं मिला और उन्हें पुनः कार्य पर नहीं रखा गयाए तो स्थानीय जनता एवं कांग्रेसजन सीमेंट संयंत्रों के मुख्य द्वार के समक्ष लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित सीमेंट संयंत्र प्रबंधन की होगी।

Related Articles