भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि




रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा 27 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें देश के महान वैज्ञानिक, दूरदर्शी राष्ट्रपति और युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामजी गर्ग, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, प्रदेश महामंत्री जावेद रब्बानी एवं साजन जोसेफ, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष राजिया खान एवं सैय्यद रज़ा, दुर्ग प्रभारी गुलाम गौस, कार्यालय प्रभारी साजिद पठान, प्रदेश ‘मन की बात’ प्रभारी सिकंदर खान, आईटी सेल सह प्रभारी आतिफ सिद्दीकी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरव देव, रायपुर जिला महामंत्री गुरदीप टुटेजा, यूसुफ खान, रिजवान खान, नौशाद खान, अब्दुल रहीम कुरैशी, शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।










