गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा 5 घण्टे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन नगर के विश्वकर्मा भवन में किया गया।



चंदन जायसवाल कसडोल
विज्ञापन
प्रारंभ में माँ गुरुवर के जयकारे के साथ आरती क्रम सम्पन्न की गई तत्पश्चात 5 घण्टे तक अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का गुणगान किया गया। कार्यक्रम के समापन में पुनः आरती क्रम सम्पन्न किया गया।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी कार्तिक साहू ने कहा की मानव जीवन में गुरु का विशेष महत्व है। बिना गुरु के मनुष्य जीवन का उत्थान सम्भव नही है। हमेशा गुरु संकल्पों का पालन करते रहना चाहिए और समय के साथ जीवन मे मार्गदर्शन लेते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। महिला कार्यकर्ता अनिता नायक ने भी गुरु के महत्व को बताया और आभार प्रदर्शन तहसील अध्यक्ष उमेद राम निर्मलकर ने किया। समापन उपरांत नगरवासियों को खीर प्रसाद भी वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओ के साथ नगरवासियों ने भी हिस्सा लिया।









