रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न



रायपुर। रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह पंडरी स्थित CAIT कार्यालय में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभा के अध्यक्ष उमेश राठी, सचिव सूरज राठी एवं कोषाध्यक्ष दीपक बूब ने जानकारी दी कि समारोह में नवगठित कार्यकारिणी ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभा के चुनाव अधिकारी सुशील लखोटिया का कार्यकारिणी द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा ज्योति राठी उपस्थित रहीं।
विशेष अतिथियों में छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा के प्रदेश मंत्री गजेंद्र चांडक, कोषाध्यक्ष अजय सारडा, संगठन मंत्री जगदीश चांडक, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष संदीप राठी, महेश सभा के अध्यक्ष पवन झंवर, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश तापड़िया एवं संगठन मंत्री निलेश मुंधड़ा शामिल रहे।




इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष सत्यनारायण काबरा, राजेश मुंदड़ा एवं सुनील मोदानी, संयुक्त मंत्री रवि राठी, विश्वनाथ राठी एवं संजय हरनारायण मोहता तथा प्रचार-प्रसार प्रभारी प्रदीप बिहानी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अध्यक्ष उमेश राठी ने अपने कार्यकाल की प्रमुख घोषणाएँ करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों एवं दायित्वों की घोषणा की।
संरक्षक: जगदीश झंवर, प्रकाश महेश्वरी, अजय सारडा
सलाहकार: डॉ. सतीश राठी, महेश बिरला, जीवनलाल लड्ढा, प्रफुल्ल बूब, सुशील लाहोटी, नवरत्न महेश्वरी
सांस्कृतिक प्रभारी: कमल लाहोटी
चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी: डॉ. शरद चांडक
बधाई संदेश प्रभारी: मीतेश तापड़िया
विवाह प्रकोष्ठ प्रभारी: दीपक डागा, राधेश्याम मुंदड़ा, प्रकाश भट्टर, प्रसन्ना गट्टानी
व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी: राजीव मुंदड़ा, योगेश सोमानी, जितेंद्र लाहोटी
खेल प्रभारी: राजू सोमानी
माहेश्वरी सभा के सचिव आलोक बागड़ी, माहेश्वरी समाज के सचिव गोविंद लाल राठी एवं महेश सभा के सचिव रमेश झंवर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी सदस्य:
मनोज एमल राठी, मनोज राठी, श्री विष्णु सारडा, श्री वरुण महेश्वरी, श्री मुरली गिलड़ा, ललित बागड़ी एवं सुभाष राठी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ माहेश्वरी महिला समिति की सचिव श्रीमती नंदा भट्टर की उपस्थिति रही तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा, जिसमें समाजहित में कार्य करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।








