The Mother’s Integral Education School & Daycare में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया




रायपुर। The Mother’s Integral Education School & Daycare में शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों से शिक्षक, डायरेक्टर एवं ट्रेनर सहित शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कविता कुंभज, पद्मा शर्मा, कविता सिंह, डॉ. गोपा शर्मा, प्रीति उपाध्याय, प्रिया गुप्ता एवं सिलारानी दाश उपस्थित रहीं। वहीं विद्यालय की प्राचार्या कुमुदिनी ठाकुर, कार्यक्रम की आयोजक तापस्विनी सदावर्ती तथा सह-आयोजक भानु सिंह (MS Coaching Centre) ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समारोह के दौरान सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका और योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों को उनके समर्पण एवं योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना था। सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।











