मुंगेली में कैट का संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन




रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ के प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन के नेतृत्व में मुंगेली प्रवास के दौरान स्थानीय व्यापारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री राकेश ओचवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री शंकर बजाज एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सूरज ठाकुर भी उनके साथ प्रवास पर उपस्थित रहे।
बैठक में मुंगेली के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, व्यापारिक हितों, संगठन के विस्तार एवं स्थानीय व्यापार को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर CAIT मुंगेली इकाई की वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए नवनियुक्त कार्यकारिणी का गठन किया गया।

मुंगेली इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी
प्रदेश उपाध्यक्ष:- श्री राजकुमार आर्तानी, श्री तुलजाराम लेडवानी,
प्रदेश मंत्री:- श्री जीवन मंगलानी, श्री रितेश वाधवा,
संरक्षक:- श्री जेमल कोटडिया, श्री कांता गोवर्धन,
चेयरमेन:- श्री प्रवीण वैष्णव, श्री स्वतंत्र मिश्रा, श्री रणजीत सिंह,
वाइस चेयरमेन:- श्री जगदीश देवांगन,
सलाहकार:- श्री सागर सोलंकी (प्रवक्ता), श्री अभिषेक सोनी, श्री अनूप जैन, श्री देव गोस्वामी,
अध्यक्ष:- श्री अरविंद केशरवानी,
उपाध्यक्ष:- श्री सुदीप ताम्रकार, श्री कौस्तुभ गोवर्धन,
महामंत्री:- श्री धनंजय सोनी,
कोषाध्यक्ष:- श्री राजेश जैन,
सह-कोषाध्यक्ष:- श्री संतोष सोनी, श्री अभिषेक जैन,
मीडिया प्रभारी:- श्री अक्षत सिंह,
कार्यकारिणी सदस्य:- श्री ब्रजराज सिंह, श्री अभिषेक गुप्ता, श्री सचिन, श्री मोनी चक्रधारी,
इस अवसर पर प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंह देव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने संयुक्त रूप से कहा कि CAIT का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं शहर के व्यापारियों को एकजुट कर उन्हें मजबूत संगठनात्मक मंच प्रदान करना है। मुंगेली में नई कार्यकारिणी का गठन इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने, उनके हितों की रक्षा करने तथा अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी।
श्री राकेश ओचवानी, श्री शंकर बजाज एवं श्री सूरज ठाकुर ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मुंगेली में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने व्यापार एवं स्थानीय बाजार से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखे। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं मुंगेली के व्यापारिक विकास के लिए पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।











