रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की झलक, भव्य कलाकृतियां बनीं यात्रियों के आकर्षण का केंद्र

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट के आगमन द्वार पर साकार की गईं भव्य कलाकृतियाँ आज यात्रियों एवं आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। ये कलाकृतियाँ न केवल एयरपोर्ट की सुंदरता में चार चाँद लगा रही हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को भी एक नई पहचान दे रही हैं।

इस पहल का लोकार्पण रियल ग्रुप के निदेशक श्री रमेश अग्रवाल, रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक श्री मोहम्मद आरिफ एवं जीके टीएमटी के मार्केटिंग हेड श्री संदीप बिहानी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

रायपुर एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने एवं इसकी सुंदरता को और अधिक निखारने की दिशा में जीके टीएमटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हमारा मानना है कि विकास केवल आधारभूत संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण में भी निहित है।

जीके टीएमटी – प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्ध।

Advertisement

Related Articles