गुरुनानक जयंती पर सैय्यद रज़ा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने समाज को प्रेम, भाईचारे, समानता, सत्य और मानव सेवा का संदेश दिया। गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान मानने की सीख दी।

सैय्यद रज़ा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कामना की कि गुरुनानक जयंती का यह पावन पर्व प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे को और मजबूत करे।

Advertisement

Related Articles