इंजी. नरोत्तम धृतलहरे ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई दी

66
kabaadi chacha

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ रायपुर के जिलामंत्री एवं प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के रायपुर ग्रामीण यूथ जिलाध्यक्ष इंजी. नरोत्तम धृतलहरे ने समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। श्री धृतलहरे ने कहा कि सनातन धर्म में मकर संक्रांति का बहुत ही महत्व है। पौष मास में जब सूर्य शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं, तभी इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन जप, तप, दान और स्नान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति से रातें छोटी हो जाती हैं और दिन लंबे होने लगते हैं जो आध्यात्मिक प्रकाश की वृद्धि और भौतिकवादी अंधकार को कम करने का प्रतीक है। मकर संक्रांति आनंद और खुशी और लोगों के साथ मेलजोल का त्योहार है। मकर संक्रांति का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ाना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 20 जनवरी तक कक्षा 11वीं में प्रवेश