LIVE UPDATE

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने दी ईद उल फितर की मुबारकबाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री सैय्यद रज़ा ने समस्त प्रदेशवासियों को ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार प्रेम, एकता और सौहार्द का प्रतीक है।

सैय्यद रज़ा ने कहा, “ईद का त्योहार हमें आपसी भाईचारे और समाज में शांति का संदेश देता है। रमजान के पवित्र महीने में जो संयम, दया और इबादत की गई, वही मूल्य हमें समाज में अपनाने चाहिए।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे ईद के इस शुभ अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करें और सामाजिक सद्भावना को बनाए रखें। सैय्यद रज़ा ने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाये।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *