कोविड टीकाकरण ने प्रदेश में लिया जन-आंदोलन का रूप

109

रायपुर| छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण धीरे-धीरे जन-आंदोलन का रूप लेते जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इसके लिए की गई व्यापक व्यवस्था के चलते अब तक (1 अप्रैल तक ) 21 लाख 84 हजार से अधिक लोागों को कोविड वैक्सीन की डोज दी गई है। इनमें से 45 से अधिक आयु समूह के 13 लाख 48 हजार 981 लोगों को पहली डोज दी गई है। भारत सरकार द्वारा टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को पात्र किए जाने के बाद 1 अप्रैल को प्रदेश में टीका लगवाने वालों की संख्या खासी बढ़ी। इस दिन प्रदेश में अब तक सर्वाधिक संख्या में दो लाख 34 हजार 397 लोगों ने टीका लगवाया। 1 अप्रैल को प्रदेश भर के 2378 साइट्स पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में तेजी लाने और जल्द से जल्द इसका लक्ष्य हासिल करने के लिए आने वाले दिनों में टीकाकरण साइट्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ सक्रिय टीकाकरण साइट्स की संख्या के लिहाज से देश भर में चौथे स्थान पर है। केवल दिल्ली, सिक्किम और उत्तराखंड ही प्रदेश से आगे है। यहां टीकाकरण के लिए चिन्हांकित 86 प्रतिशत शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों एवं शासन द्वारा निर्धारित अन्य जगहों पर टीकाकरण शुरू किया जा चुका है। इन केंद्रों पर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। प्रदेश में टीकाकरण के लिए जितने साइट्स को अनुमति दी गई है, उनमें से 85 प्रतिशत साइट्स राज्य शासन द्वारा संचालित हैं। सरकारी केंद्रों में टीकाकरण की सुविधा के मामले में भी छत्तीसगढ़ पूरे देश में चौथे स्थान पर है। दिल्ली, झारखंड और महाराष्ट्र ही प्रदेश से आगे है। छत्तीसगढ़ ने 60 वर्ष से अधिक के नागरिकों को पहले डोज के टीकाकरण का 30 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, जो पड़ोसी राज्यों ओडिशा और मध्यप्रदेश से अधिक है।

राज्य में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण एवं संक्रमितों की पहचान के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में सैंपलों की जांच की जा रही है। प्रदेश में प्रति दस लाख की आबादी पर अब तक औसत दो लाख 453 सैंपलों की जांच की गई है। अधिक सैंपलों की जांच होने से प्रदेश की पॉजिटिविटी दर भी बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ में पिछले एक माह में प्रति दस लाख की आबादी पर सैंपलों की औसत जांच देश के कई बड़े और ज्यादा जनसंख्या वाले राज्यों से अधिक है। अपेक्षाकृत कम आबादी वाला राज्य होने के बावजूद छत्तीसगढ़ इस मामले में देश में दसवें स्थान पर है। प्रदेश में इस दौरान जहां प्रति दस लाख की आबादी पर दो लाख 453 सैंपलों की जांच की गई है, वहीं गुजरात में 1.99 लाख, बिहार में 1.98 लाख, महाराष्ट्र में 1.62 लाख, झारखंड में 1.57 लाख, उत्तरप्रदेश में 1.55 लाख, पश्चिम बंगाल में 94 हजार 654 और मध्यप्रदेश में 77 हजार 695 सैंपलों की जांच की गई है।

विवाह या अन्य कार्यक्रमों में 50 से अधिक व्यक्ति की उपस्थिति पर होगी कार्रवाई

वैक्सीन वेस्टेज में प्रदेश का औसत राष्ट्रीय औसत 3.5 से कम है। यहां केवल 1.83 प्रतिशत ही वेस्टेज हुआ है जो कि अन्य राज्यों से बेहतर है।