रायपुर। नारायणपुर जिले में विकासकार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान आज गोधन न्याय योजना की हितग्राही श्रीमती शोभना नायर ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर का विक्रय कर एक लाख की आय अर्जित की है। पहली बार उनके खाते में 1 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। जिसके लिए वे उनका तहे दिल से आभार प्रकट करती है। श्रीमती शोभना नायर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पैसे से अब वे अपने मवेशियों के आहार की भी उचित व्यवस्था कर पाएंगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती शोभना नायर से पूछा की वे इस राशि का कैसे उपयोग कर रही है। श्रीमती नायर ने जवाब दिया कि वे इस राशि का उपयोग कुछ अच्छा करने में करेंगी। श्रीमती नायर ने गोधन न्याय योजना प्रारम्भ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायर को गोधन न्याय योजना से लाभ कमाने पर बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
राजनीति
CM साय ने नक्सलियों पर हो रही कार्रवाई पर कांग्रेस के...
रायपुर। CM विष्णु देव साय ने नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के सवाल खड़े किये जाने को दुःखद बताया है।...
CG News : नक्सल मोर्चे पर अमित शाह ने की छत्तीसगढ़...
रायपुर। CG News : गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की तारीफ की हैं। इस दौरान...
Political News : ओड़िशा में गरजे राजेश मूणत, जनता ने नवीन...
पुरी। Political News : ओड़िशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेताओं...
ओडिशा की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को तैयार...
ओडिशा की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने को तैयार - विधायक पुरन्दर मिश्रा
रायपुर। ओडिशा में हो रहे लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव के...