अभियंता दिवस पर इंजी. नरोत्तम धृतलहरे ने समस्त इंजीनियरों को दी बधाई

102
kabaadi chacha

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर महान अभियंता भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को स्मरण करते हुए सभी अभियंताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ने कहा कि यह दिवस हमारे देश के महान अभियंता और भारत रत्न श्री मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को समर्पित है। श्री धृतलहरे ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत इंजीनियरिंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यह देश के होनहार अभियंताओं के बदौलत ही है। जिन्होंने हमारे आम जीवन को सुगम बनाया है। देश-दुनिया ने जिस गति से प्रगति की है। उसमें सर्वाधिक योगदान अभियंताओं का है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर रेल मिनिस्ट्री से 10 पैसेंजर ट्रेनों को एक माह के लिए रदद् करने के फैसले पर तुरंत संज्ञान लेने और ट्रेनें बहाल करने की मांग की